आगरालीक्स…आगरा में अग्निवीर बनने के लिए 1100 अभ्यर्थियों ने आज दिखाया दमखम. देखें फोटोज
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती में आज 1100 अभ्यर्थियों ने अपना दमखम दिखाया. अग्निवीर जीडी कैटेगरी में आज 12 जिलों के अभ्यर्थियों ने अपनी दक्षता पेश की. आज के लिए कुल 1400 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन था जबकि यहां करीब 1100 अभ्यर्थी पहुंचे. बता दें कि आगरा में सेना भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत बारह जिलों के युवाओं के लिए होने वाली सेना भर्ती रैली चल रही है। अभ्यर्थियों को मैदान में एकत्र कर 100-100 के समूह में दौड़ करायी जा रही है। दौड़ के लिए 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया है, जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर चार चक्कर पूरे करने हैं। समय पर दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। फिजिकल टेस्ट में बीम, 9’ डिच और जिग जैग बैलेंस को पास करना होगा। इसके बाद दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।


