आगरालीक्स…आगरा की 1 अप्रैल 2022 की प्रमुख 10 खबरें. आगरा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी अरेस्ट तो तीन तलाक का मुकदमा भी हुआ दर्ज. भीषण गर्मी से दहक रहा आगरा तो इसी महीने शुरू होगा मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड काम

- आगरा में कम नही हो रहा डॉक्टरों का गुस्सा, हड़ताल के बाद 2 अप्रैल को प्रोटेस्ट डे घोषित, काली पट्टी बांधकर करेंगे काम. पांच मांगें भी रखीं.
- आगरा में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज. विदेश में रह रहे पति ने बोला तीन तलाक. कहा—मोदी के कानून को नहीं मानता
- भीषण गर्मी से दहक रहा आगरा. इसी सप्ताह तापमान 45 डिग्री तक पहुंचेगा. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
- आगरा में मेट्रो के लिए 8 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी. पहले तीन अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए इस महीने से शुरू कर दिया जाएगा उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री कुमार केशव ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना का दौरा किया।
- आगरा की कई महिलाएं बस चलाने का प्रशिक्षण ले रही हैं, जो अब अंतिम दौर में है। जल्द पहले बैच से पास आउट महिलाएं पिंक बस दौड़ातीं नजर आएंगी। कौशल विकास योजना के तहत देश का पहला महिला ड्राइवर बैच कानपुर के विकास नगर स्थित रोडवेज ड्राइविंग इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग ले रहा है।
- आगरा की कोर्ट में ‘लड्डू गोपाल’ को साथ लाने वाली जेल में बंद राधा बरी. कोर्ट में हर पेशी पर साथ लाती थी भगवान कृष्ण की मूर्ति
- जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में कोरोना की जांच के लिए 24 घंटे में 2633 सैंपल लिए गए। कोरोना का एक नया केस मिला है, जबकि कोई नया मरीज ठीक नहीं हुआ है।
- आगरा में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले खांसी के सीरप के अवैध कारोबार के आरोप में ट्रांसपोर्ट कारोबारी अरेस्ट। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी की टीम ने पॉश कॉलोनी से ट्रांसपोर्टर को किया अरेस्ट।
- आगरा में गर्ल फ्रेंड ने बात करना बंद कर दिया तो युवक उसके घर पहुंच गया। उसे घर से बाहर खींच लाया, फायरिंग कर भाग गया।
- आगरा के होटल ट्राइडेंट, रमाडा, रीगल बार सहित 22 बार पर लगाया गया जुर्माना, इस बार राजस्व की वसूली हुई कम, आज से महंगी हो गई शराब और बीयर