आगरालीक्स…आगरा में अतिथि देवो भवः किया साकार. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर देशी विदेशी पर्यटकों का फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर आज आगरा काॅलेज एनसीसी आर्मी विग के कैडेट्स ने आगरा किला पर देशी विदेशी पर्यटकों का जोरदार स्वागत किया. उन्हें फूलमालाएं पहनाईं और शुभकामनाएं प्रेषित कीं. इस अवसर पर कंपनी कमांडर कैप्टेन अमित अग्रवाल ने कैडेट्स को भारत के राष्ट्रीय पर्यटन स्थल एव ऐतिहासिक इमारतों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यदि भारत की ऐतिहासिक विरासत को समझना है तो इसके लिए देशभर में भ्रमण करना होगा.
पर्यटकों का स्वागत करने वालों में राजीव कुमार गर्ग, एसयूओ मनस्वी चैधरी, यूओ तरुषी सारस्वत, आराध्या भट्ट, यामिनी चाहर, प्रिया, राहुल देशवाल, तमन्ना परमार, अनु, मोनिका आदि कैडेट्स मौजूद रहे.