आगरालीक्स…आगरा के व्यापारियों ने अधिकारियों को बताईं समस्याएं. टोरंट बिलों की गड़बड़ी, जाम लगने की परेशानी बताई. दरेसी में मोबाइल शौचालय लगाने की मांग की
बैठक में शहर की समस्याओं को उठाया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर माह होने वलाी व्यापार मंडल के साथ जितला वाणिज्य बंधु समिति की बैठक आज हुई. डीएम की अनुपस्थिति में आज बैठक का संचालन एडीएम फाइनलेंस यशबर्धन श्रीवास्तव, जीएसटी अधिकारी डीसी चंद्रशेखर वर्मा और एसपी यातायात अरुण चंद्र ने किया. इसमें नगर निगम, आवास विकास, टोरंट पावर, ग्रीन गैस के अधिकारी भी उपस्थित रहे.

बैठक में व्यापार मंडल कें अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने शहर की समस्त व्यापारिक संस्थाओं की समस्याओं को रखते हुए अधिकारियों को अवगत कराया. मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने शराब के ठेकों के बाहर लगने वाले जाम से अवगत कराया. कन्हैया लाल राठौड़ ने धूलियागंज वाले डलावघर की समस्या को बताया तो वहीं संदीप गुप्ता ने दरेसी मनकामेश्वर मंदिर के आसपास आने वाली महिलाओं के लिये मोबाइल शौचालय रखने की मांग की. राजीव गुप्ता ने टोरेंट पावर के बिलों में गड़बड़ी की शिकायत रखी.
बैठक में शामिल होने वाले अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड़, संदीप गुप्ता, सुरेश बरेजा, जयप्रकाश अग्रवाल, संजय अरोरा, तरूनसिंह, राजीव गुप्ता, राजेश सिंघल, राजेश अग्रवाल, सुशील नोतनानी, रनवीर सिंह राठौड़, राजेश राठौड़ आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.