आगरालीक्स…Agra News: आगरा में तीन दिन से जाम से जूझ रहे लोग, व्यस्त भगवान टॉकीज चौराहे से ड्यूटी से गायब तीन दारोगा निलंबित, पुलिस आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश। ( Agra News: Traffic Jam in Agra, Three sub inspector suspend#Agra)
आगरा में एमजी रोड पर मेट्रो के काम, यमुना किनारा मार्ग पर बाढ़ का पानी आने और आगरा दिल्ली हाईवे पर ट्रक के खराब हो जाने के कारण तीन दिन से लोग जाम से जूझते रहे, मिनटों का सफर घंटों में पूरा हुआ। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने घंटों जाम लगने के हालात जानने के लिए निरीक्षण किया। वे भगवान टॉकीज पर पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर दारोगा नहीं मिले जबकि भगवान टॉकीज चौराहे पर तीन दारोगाओं की ड्यूटी लगाई गई थी।
तीन दरोगा निलंबित
ड्यूटी पर न मिलने पर भगवान टॉकीज चौराहे पर तैनात किए गए न्यू आगरा थाने के दारोगा विवेक यादव, धर्मेंद्र वर्मा और गौरव तेवतिया को निलंबित कर दिया।
थाने के पुलिस कर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने जाम से लोगों को राहत देने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। जिस थाना क्षेत्र में ज्यादा जाम लग रहा है वहां उसे थाने का पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। बैरिकेडिंग और मार्ग परिवर्तित कर जाम ना लगे इसके लिए इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
पुलिय आयुक्त ने लोागें से भी की अपील
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने लोगों से भी अपील की है कि जिन क्षेत्रों में जाम लग रहा है, सकरे रास्ते हैं वहां दोपहिया वाहन से जाएं, चार पहिया वाहन ना ले जाएं। पार्किंग में ही वाहन खड़े करें। कोई सुझाव देना चाहे तो सुझाव भी दे सकता है।