आगरालीक्स .. Agra News: आगरा के पॉम बुर्ज रूफ टॉप में आधी रात बिल को लेकर युवक और युवतियों के हंगामा करने में शांति भंग में की गई कार्रवाई। जानलेवा हमले के नहीं मिले साक्ष्य। युवतियों को किया जाएगा पाबंद। ( Agra News: Police take action against Three in breach of peace for ruckus in Roof Top#Agra)
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में माल रोड सिथत पाम बुर्ज रूफ टॉप में छह सितंबर को रात में युवक और युवतियां थार से पहुंचे थे। कैशियर महावीर प्रसाद ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया था इसमें आरोप लगाए कि दो युवतियां और चार युवक आए थे, उन्होंने खाना खाया, ड्रिंक ली और डांस किया। बिल मांगने पर विवाद करने लगे, आरोप लगाया कि तोड़फोड़ की, कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करने के बाद थार के मालिक भगवती कॉलोनी सराय सेवाल निवासी रामपाल को पकड़ लिया था।
शांति भंग में की गई कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने थार के मालिक रामपाल को पकड़ा, थार को सीज कर दिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने देवरी रोड निवासी धीरज और शुभम को भी पकड़ लिया, पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके साथ दो युवतियां थीं। उन्होंने दो बोतल शराब ली थी, शराब के रेट बाजार से बहुत ज्यादा थे और जो बिल बनाया था उसमें दो हजार रुपये उनके पास कम थे इसे लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, कर्मचारियों को भी गंभीर चोट नहीं आई थी, इस मामले में तीनों युवकों पर शांति भंग में कार्रवाई की गई। वहीं, दोनों युवतियों को पाबंद किया जाएगा।