आगरालीक्स…आगरा में दुखद घटना. 10 फीट गहरे नाले में गिरी दो मासूम बच्चियां. एक की मौत. दूसरी की तलाश को रेस्क्यू जारी…
आगरा में दुखद भरी घटना सामने आई है. थाना मलपुरा के मुल्ला की प्याऊ नई आबादी में दो बच्चियां 10 फीट गहरे नाले में जा गिरी हैं. घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस भी क्षेत्रीय लोगों के साथ बच्चियों को तलाशा गया.रेस्क्यू के लिए जेसीबी मौके पर पहुंची है. एक बच्ची को निकाल लिया गया लेकिन अस्प्ताल ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तो।ड़ दिया. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
बताया जाता है कि क्षेत्र में शादी थी और यहां बारात आई हुई थी. बारात को देखने के लिए दो मासूम बहनें निशा और उसकी छोटी बहन घर से बाहर निकल गईं. लेकिन रास्ते में अचानक 10 फीट गहरे नाले में गिर गईं. नाले में पानी भरा होने से स्थिति काफी गंभीर हो गई. सूचना पर क्षेत्रीय लोग, पुलिस मौके पर पहुंच गई. एक मासूम बच्ची को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया है. दूसरी बच्ची को तलाश किया जा रहा है.