Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Training given to 1127 personnel for vote counting…#agranews
आगरा

Agra News: Training given to 1127 personnel for vote counting…#agranews

144

आगरालीक्स…आगरा में मतगणना के लिए दी गई ट्रेनिग. जानिए कितने कर्मी करेंगे मतगणना और कितने बजे शुरू होगी मतगणना. अधिकारियों ने दिए ये निर्देश..

प्रभारी अधिकारी (कार्मिक)/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, के निर्देशानुसार जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतगणना 13 मई मई को सुबह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक कृषि उत्पादन मण्डी समिति, फिरोजाबाद रोड, आगरा में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज सूरसदन प्रेक्षागृह में मतगणना में लगाए गए सभी आरओ/एआरओ सुपरवाइजर, सहायक अन्य कार्मिकों का प्रशिक्षण दो सत्र में प्रदान किया गया।

प्रथम सत्र में नगर निगम व जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान हुआ उनकी मतगणना हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ, द्वितीय सत्र में नगर पालिका व नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना जहां मतपत्रों से मतदान हुआ की मतगणना हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। डाक मतपत्रों की मतगणना हेतु भी मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण की प्रथम सत्र में 640 मतगणना कार्मिकों का तथा द्वितीय सत्र में 487 मतगणना कार्मिकों, आरओ/एआरओ का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के मतगणना कार्मिकों के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को निर्देशित किया कि निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतगणना कार्य संपन्न हो इस हेतु सभी विधिवत गहन प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे मतगणना के समय कोई असुविधा उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को कड़ाई से निर्देश दिए कि सभी 06 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होकर अपन ड्यूटी कार्ड प्राप्त कर जिस स्थान व कार्य हेतु ड्यूटी प्रदान की गई है उपस्थित होकर अपने आरओ को रिपोर्ट देंगे।तथा शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतगणना को संपादित कराएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!