आगरालीक्स…. आगरा में अंधड़ संग बारिश लेकर आई आफत, कई जगह पेड़ टूटे, चंबल नदी पर पैंटून पुल बंद, कई लोग घायल, वाहन क्षतिग्रस्त। ( Agra News: Tree & Hording damage due to Strom & rain in Agra#Agra)
आगरा में शनिवार सुबह से ही तेज धूप से लोग बेहाल रहे, सुबह का तापमान ही 24 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही लू चली, इससे तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की उम्मीद है। मगर, दोपहर तीन बजे के बाद मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर के साथ ही देहात में अंधड़ चलने के साथ बारिश हुई।
पेड़ टूट कर गिरे, कई लोग घायल
ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ टूट कर गिर गए, आंधी में टिन शेड गिर गए। कई जगह पर मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। अचानक से बदले मौसम से लोग भी हैरान हैं।
चंबल पर पैंटून पुल बंद
तेज आंधी से चंबल पर पिनाहट में बना पैंटून पुल अपनी जगह से हिल गया इससे पैंटून पुल पर आवागमन बंद हो गया है। कई और क्षेत्रों में भी आंधी से नुकसान हुआ है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
8-May 28.0 45.0 Heat Wave
19-May 28.0 41.0 Rain or Thundershowers with strong gusty winds
20-May 28.0 42.0 Partly cloudy sky
21-May 27.0 40.0 Rain or Thundershowers with strong gusty winds
22-May 27.0 40.0 Partly cloudy sky
23-May 27.0 40.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm