Saturday , 12 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: CTVS Dr. Sushil Singhal perform successful Superior Mesenteric Artery Bypass Surgery of 55 year old patient#Agra
बिगलीक्स

Agra News: CTVS Dr. Sushil Singhal perform successful Superior Mesenteric Artery Bypass Surgery of 55 year old patient#Agra

790

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अहसनीय पेट दर्द से परेशान मरीज का इलाज कराते कराते खेत बिक गया। एसएन के कार्डियक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल ने पहली आंतों को खून पहुंचाने वाली मुख्य नस की बाईपास सर्जरी की, मरीज पूरी तरह है। ( Agra News: CTVS Dr. Sushil Singhal perform successful Superior Mesenteric Artery Bypass Surgery of 55 year old patient#Agra )


आगरा के रामबाग के 55 साल के सोहन सिंह की चाय की दुकान है, खाना खाने के बाद उनके पेट में दर्द होने लगता था यह समस्या पिछले पांच साल से थी। उन्होंने आगरा और दिल्ली के निजी अस्पतालों में डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। सोहन सिंह के अनुसार, इलाज कराने में उनके 32 लाख रुपये खर्च हो गए, उन्हें अपना खेत बेचना पड़ा। इसके बाद भी पेट दर्द में आराम ना मिलने पर उन्होंने खाना खाना बंद कर दिया इससे उनका वजन 80 किलोग्राम से घटकर 44 किलोग्राम तक पहुंच गया।
आंत को खून सप्लाई करने वाली मुख्य नस में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज
पेट दर्द से आराम ना मिलने पर सोहन सिंह की पेट की सीटी एंजियोग्राफी कराई, इसमें आंतों को खून ले जाने वाली मुख्य नस (Superior Mesenteric Artery) में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज मिली। इसके लिए बाईपास सर्जरी की सलाह दी गई लेकिन आगरा में पेट की बाईपास सर्जरी करने से मना कर दिया। इसके बाद एम्स, दिल्ली में दिखाया, कई महीने चक्कर लगाने के बाद भी सर्जरी के लिए नंबर नहीं आने पर सोहन सिंह ने विजय नगर कॉलोनी में एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता को दिखाया उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल के पास सोहन सिंह को भेज दिया।


एसएन में पहली पेट की मुख्य नस की बाईपास सर्जरी
कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल के अनुसार, मरीज के पेट में खून की सप्लाई करने वाली मुख्य सुपिरियर मेसेन्टेरिक आर्टी की जगह आर्टिफिशियल नस डालकर बाईपास सर्जरी कर खून की सप्लाई कर दी। इससे आंतों में खून पहुंचने लगा, उन्हें भर्ती रखा गया। अब सोहन सिंह खाना खाते हैं तो पेट में दर्द नहीं होता, पूरी तरह से ठीक हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि एसएन के सुपरस्पेशियलिस्ट जटिल सर्जरी कर रहे हैं, यह एसएन की पहली पेट की बाईपास सर्जरी है। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवानियां का सहयोग रहा।


जटिल सर्जरी करने वाली टीम में ये रहे शामिल
कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल डॉ. सुशील सिंघल, डॉ. विजय साहनी, डॉ. सिमटे, डॉ. ईशान, डॉ. शुभांशु अग्रवाल, सीटीवीएस स्टाफ सचिन , मोनू
एनेस्थीसिया टीम: डॉ. अपूर्व मित्तल, डॉ. नरेंद्र, डॉ. सृष्टि, डॉ. सर्वेश, डॉ. आकांक्षा, डॉ. उमेश

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Accused in Gujarat gold heist arrested in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छुपा बैठा था 5 किलो सोना लूटने का आरोपी. गुजरात...

बिगलीक्स

Agra News: Five-year-old boy dies after falling into a pond in Agra’s Madhunagar…#agranews

आगरालीक्स…दुखद हादसा, आगरा के मधुनगर में पांच साल के बच्चे की पोखर...

बिगलीक्स

Ganesh Chaturthi 2026: Lord Gajanana will arrive during the rare grand confluence of Brahma, Indra, Ravi and Monday Yogas

आगरालीक्स….ब्रह्म, इंद्र, रवि योग और सोमवार के दुर्लभ महायोग में पधारेंगे गजानन....

बिगलीक्स

Agra News Live: AI Face of woman circulated to identify

आगरालीक्स आगरा में मिल युवती के शव की शिनाख्त ना होने पर...

error: Content is protected !!