आगरालीक्स…आगरा में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज. विदेश में रह रहे पति ने बोला तीन तलाक. कहा—मोदी के कानून को नहीं मानता
आगरा में तीन तलाक का मामला सामने आया है. थाना एत्माद्दौला में महिला ने पति, सास, ससुर और ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि पति सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है. शादी के 13 साल होने के बाद भी महिला मायके में रहने को मजबूर है. वह बाइक और दो लाख नहीं देने पर विदेश में ही दूसरी शादी करने की धमकी देता है. छह दिन पहले पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.
ये है मामला
मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की रहने वाली अफसाना ने दर्ज कराया है. मुकदमे के अनुसार महिला का निकाह 6 दिसंबर 2009 में सलमान उर्फ इकरार खां निवासी थाना बन्नी देवी क्षेत्र अलीगढ़ के साथ हुआ था. महिला का कहना है कि महिला के पिता की मौत हो चुकी थी. शादी में सारा सामान दिया था. लेकिन इसके बावजूद कम सामान देने को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पति द्वारा बाइक और दो लाख रुपये की अतिरिक्त् मांग की जाने लगी. महिला ने मुकदमे में लिखा कि उसका पति शादी के कुछ समय बाद ही सऊदी अरब चला गया और उसे मायके में छोड़ दिया. महिला ने बताया कि उसका पति जब भी आता तो उससे मिलकर दहेज की मांग करता. ससुराली भी यही करते और मांग न पूरी होने पर दूसरा निकाह की धमकी देने लगा. कहता था कि मैं सउदी अरब में ही निकाह कर लूंगा. तुम वहां नहीं आ सकोगी, तुम्हारे पास पोसपोर्ट भी नहीं है.
तीन फरवरी को आया घर
महिला का आरोप है कि तीन फरवरी को उसका पति यहां आया और उसपर तलाक लेने का दबाव बनाने लगा. वह 25 मार्च को अपने ससुराल गई लेकिन सास, ससुर और ननदोई ने घर में नहीं घुसने दिया. पति ने जान से मारने की धमकी भी दी और तीन तालक बोल दिया. महिला ने कहा कि उसके पति ने ये भी कहा कि वह मोदी के कानून को नहीं मानता है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, मुस्लिम महिला अधिनियम लगा है. जांच की जा रही है.