आगरालीक्स…आगरा में चार महीने पहले हुई शादी का अंजाम, मना करने पर भी पत्नी चली गई मायके, पति ने दे दी जान….
आगरा में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फंदा लगाकर अपनी जन दे दी. चार महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उसका शव कमरे में लटका मिला.घटना थाना फतेहाबाद के नगला गड़रिया की है. यहां राधेश्याम रहते हैं. शनिवार की शाम इनका 22 साल का बेटा बॉबी खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया. रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक बॉबी कमरे से बाहर नहीं आया. इस पर नातिनी मीनू बुलाने गई तो बॉबी का शव पंखे की कुंडी से लटका हुआ था. यह देखते ही उसकी चीख निकल गई. परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस सूचना पर पहुंची.
शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों ने बताया कि बॉबी की शादी चार महीने पहले इटावा के भदान गांव की रहने वाली खुशबू के साथ हुई थी. शनिवार दोपहर को पत्नी अपने मायके चाचा के लड़के केसाथ चली गई थी. परिजनों का आरोप है कि बॉबी के काफी मना करने के बाद भी पत्नी अपने मायके चली गई थी जिससे बॉबी परेशान था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.