Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Truck colliding with a bus carrying 40 passengers in Agra, 14 injured…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Truck colliding with a bus carrying 40 passengers in Agra, 14 injured…#agranews

203

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. 40 सवारियों को लेकर जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर. कई सवारियां घायल…

आगरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. आगरा से धौलपुर सवारी लेकर जार ही एक प्राइवेट बस को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में 14 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है जहां से 8 गंभीर घायलों को एसएन के लिए रेफर किया गया है.

ये है पूरा मामला
घटना आगरा—मुंबई हाइवे पर सैंया के पास हुई. 40 सवारियों को लेकर धौलपुर जा रही एक प्राइवेट बस थाना सैंया के पास खड़ी हुई थी कि तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. बस रैलिंग तोड़ती हुई पलट गई और इससे बस में बैठी सवारियां में चीख पुकर मच गई. सूचना पर एसएचओ योगेंद्र पाल सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए. घायल सवारियों को बस के अंदर से बाहर निकाला गया. करीब 14 सवारियां घायल हो गईं जिन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां से 8 सवारियों को गंभीर स्थिति में एसएन के लिए रेफर कर दिया गया. एसएन में रेफर किए गए घायलों के नाम नवल देवी, नेमीचंद, हेमन्ती, भूरा, शिवदेवी, टिंकू, अजय व लक्ष्मीनारायण हैं. पुलिस ने ट्रक व बस को कब्जे में ले लिया है. बस व ट्रक के चालक व क्लीनर भाग गए.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

error: Content is protected !!