आगरालीक्स …Agra News: आगरा में किशोर और किशोरियों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर दो किशोर अरेस्ट, वीडियो होटल और धर के बताए जा रहे हैं। जानें पूरा मामला ( Agra News: Two arrested after 48 compromised video of two girls viral on social Media, Video)
आगरा में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक 48 वीडियो वायरल हुए। वीडियो दो किशोरी और तीन किशोर के हैं, वीडियो आपत्तिजनक हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। वीडियो होटल और घर के बताए जा रहे हैं और किशोर और किशोरी एक ही क्षेत्र के हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की।
दो किशोर अरेस्ट
पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर दो किशोरों को अरेस्ट किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोर और किशोरी एक दूसरे को पहले से जानते हैं। पुलिस ने दोनों किशोरों को अरेस्ट कर लिया है, किशोर नाबालिग हैं।
तीन महीने पुराने हैं वीडियो
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीडियो तीन महीने पुराने हैं और किशोर और किशोरी एक दूसरे को जानते हैं। तीन महीने पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर किसने अपलोड किए हैं इसकी जांच की जा रही है। डीसीपी वेस्ट के अनुसार, किशोर और किशोरी नाबालिग है, अत: आगरा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कृपया ऐसे वीडियो को शेयर न करें साथ ही कोई भी टिप्पणी करने से बचें।