आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा के आंबेडकर विवि की गर्भवती प्रोफेसर से चेन लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो अरेस्ट।
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के छलेसर परिसर में प्रोफेसर आशा शर्मा आठ महीने की गर्भवती हैं। 13 दिसंबर को वे अपने पति विकास शर्मा, ससुर जलनिगम में ठेकेदार रामनिवास शर्मा, सास और ननद वंदना के साथ करकुंज चौराहे पर खरीदारी करने कार से गईं थी। रामनिवास शर्मा, उनकी पत्नी और विकास शर्मा एक दुकान पर चाय पीने लगे और आशा शर्मा ननद के साथ पास की दुकान से ग्रीन टी खरीदने के लिए चली गईं। आशा शर्मा ननद के साथ ग्रीन टी खरीद कर आ रहीं थी, रास्ते में खड़े बदमाश ने झपटटा मारा और गले से चेन तोड़ ली, अचानक से हुई घटना से वह समझ नहीं पाईं और चीख निकल गई। इसे देख विकास शर्मा दौड़कर पहुंच गए, उन्होंने चेन लूट कर भाग रहे बदमाश का पीछा किया लेकिन वह अपने साथी के साथ बाइक से भाग गया। ( Agra News: Two arrested in Karkunj Gold Chain snatch case in Police encounter#Agra )
पुलिस मुठभेड़ में दो अरेस्ट
करकुंज रोड पर हुई चेन लूट की घटना के लिए पुलिस की टीमें गठित की गईं थी, थाना सिकंदरा पुलिस को मुखबिर से चेन लूटने वाले बदमाशों के बारे में पता चला। मथुरा मांगरोल रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली, पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त उपदेश उर्फ रॉकी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया।अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 03 जिंदा व 01 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 अपाचे मोटर साइकिल, व छीनी गई चैन को बेचने पर प्राप्त रुपए 30,000/- बरामद हुए।