Wednesday , 10 June 2026
Home आगरा Agra News: Two arrested in kidnapping of businessman, police made shocking revelation…#agranews
आगरा

Agra News: Two arrested in kidnapping of businessman, police made shocking revelation…#agranews

707

आगरालीक्स…आगरा में दोस्त ने कराया कारोबारी का किडनैप. धौलपुर बुलाकर घरवालों को किया 10 लाख की फिरौती के लिए फोन..चौंकाने वाला खुलासा

आगरा पुलिस ने कारोबारी का अपहरण होने के चार घंटे में ही दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया और इस मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया. कारोबारी का अपहरण उसके ही दोस्त ने साजिश के तहत करवाया था. पहले उसे धौलपुर बुलाया और फिर अपने साथियेां के साथ मिलकर उसकी पिटाई करवाई और घरवालों को फिरौती के लिए फोन करवाया. लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने चार घंटे में ही दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. दो आरोपी अभी फरार हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. मानवेन्द्र पुत्र राजेश सिंह निवासी गोकुल नगर नरायच थाना एत्माददौला कमिश्नरेट
    आगरा।
  2. अभिषेक गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता निवासी शिव नगर गंगागौरी बाग बल्केश्वर थाना कमला नगर कमिश्नरेट आगरा ।

साथी ने बनाया किडनैपिंग का प्लान
थाना ट्रांस यमुना स्थित बजरंग नगर टेढ़ी ​बगिया में अनिल अपने परिवार के साथ रहते हैं. अनिल सर्फ और चाय का कारोबार करते हैं. इनके एक साथी कारोबारी अभिषेक गुप्ता शिव नगर गंगागौरी बाग बल्केश्वर थाना कमला नगर अनिल के पास आया और अनिल को धौलपुर साथ ले गया. अभिषेक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अनिल को जानता था. वह चाय और सर्फ का व्यापार करता है. उसे व्यापार में घाटा चल रहा था उसे पैसों की जरूरत थी. इस पर अभिषेक ने मानवेन्द्र सिंह, विपुल शर्मा व गिरीश कटारा के साथ मिलकर प्लान बनाया कि वह अनिल के साथ व्यापार के सिलसिले में धौलपुर जायेगा. वही से तुम लोग को लोकेशन भेजूंगा तो तुम लोग हम लोगों को उठा लेना बदले में पैसे की मांग कर लेना. जिससे अनिल के परिवार वाले अच्छी खासी रकम दे देंगे.

साजिश के तहत बुलाया धौलपुर, मांगी फिरौती
योजना के तहत 15 अगस्त को अभिषेक गुप्ता अनिल को अपने साथ धौलपुर ले गया और आगरा वापस आते समय इसके साथियों ने अनिल व अभिषेक के साथ मारपीट शुरू कर दी व अनिल को बुरी तरह डरा दिया. उसने अपनी नकली पिस्टल से व गिरीश कटारा ने तमंचे से इन लोगों को जान से मारने के भय में डाल दिया. उन्होनें विपुल शर्मा को अपना बॉस बताया तथा दस लाख रूपये की माँग की. बाद में डेढ लाख रूपये में डील फाइनल हो गयी. उसने अनिल की पत्नी को अनिल के ही नम्बर से फोन किया और उसको धौलपुर बुलाया लेकिन वह गलती से भरतपुर पहुँच गयी. फिर उन्होंने इसे फोन करके किरावली बुलाया वहाँ भी इससे मुलाकात नहीं हो पायी.

परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने किरावली पुलिस को इसकी सूचना दी. इस पर किरावली पुलिस एक्टिव हो गई. इधर आरोपी अनिल को इनोवा गाडी से कस्बे व गल्ला मण्डी में घूमते रहे. फिर उसने उन्हें फोन करके लैदर पार्क पर बुलाया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया. मौके से गिरिश कटारा और विपुल शर्मा भाग गये.पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 01 नकली पिस्टल, 01 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक इनोवा कार बरामद की गई.

वांछित अभियुक्तों का विवरण

  1. गिरीश कटारा पुत्र दीनानाथ कटारा निवासी न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर थाना कमलानगर कमिश्नरेट आगरा।
  2. विपुल शर्मा पुत्र अज्ञात निवासी गंगागौरी बाग बल्केश्वर थाना कमला नगर कमिश्नरेट आगरा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Special Yamuna Utsav organized at Agra’s Shri Premnidhi Ji Temple…#agranews

आगरालीक्स…स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल...

आगरा

Agra Live News: A grand celebration of Nandotsav was held at the Shri Thakur Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आंगन नन्द के भई बधाई, सकल ब्रजवासी दौड़े आए….प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश...

आगरा

Agra Live News: A grand theatrical production based on Dr. Hedgewar will be staged at Agra’s Sursadan on June 21…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार का महानाट्य 21 जून को....

आगरा

Agra Weather: Alert issued for rain, thunderstorms, and hailstorms in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लोगों के मोबाइल फिर घनघनाए. आंधी तूफान के साथ बारिश...

error: Content is protected !!