आगरालीक्स…. आगरा में तीन करोड़ की कीमत के दो फ्लैट और चार मकान सील।

फ्रेंडस कॉलोनी, सिकंदरा में बिल्डर सुशील अग्रवाल ने एडीए में तीन फ्लैट बंधक रखे हुए थे, कीमत जमा कर बंधक से फ्लैट छुड़ाए नहीं। ऐसे में एडीए की टीम पहुंचे। टीम ने भूतल व प्रथम तल पर बने दो फ्लैट सील कर दिए, इन दोनों फ्लैट की कीमत करीब एक करोड़ है। जबकि तीसरे फ्लैट में किराएदार रह रहा था, किराएदार को फ्लैट खाली करने के लिए कहा गया है।
नक्शा पास न कराने पर चार मकान सील
एडीए के सहायक अभियंता बीएन सिंह के अनुसार, निर्भय नगर के मौजा मुस्तकिल खसरा 132 में बिल्डर ने दो मंजिला चार मकान बनाए थे। लेकिन नक्शा पास नहीं कराया। अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दिए गए इसके बाद भी बिल्डर ने जवाब नहीं दिया। टीम ने चारों मकानों को सील कर दिया। इनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।