आगरालीक्स…आगरा में वकीलों में चले लाठी डंडे, कई के सिर फटे. दीवानी कोर्ट में दो पक्षों में टकराव, पुलिस तैनात
आगरा की दीवानी कोर्ट में वकीलों के दो पक्षों के बीच जमकर टकराव हुआ. दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले और जमकर मारपीट हुई. कई के सिर में चोट आई हैं. सूचना पर पुलिस बल तैनात हो गया. कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है.बुधवार को भी दीवानी में अधिवक्ताओं के दो पक्षों में टकराव हुआ था. इसमें दो लोगों के सिर फट गए थे. मारपीट से यहां आने वाले व0ादकारियों में भी अफरातफरी मच गई थी. अन्य अधिवक्ताओं ने माहौल को शांत कराया था.