आगरालीक्स ….आगरा में आधी रात को कारों के बीच में आमने सामने की भिड़त, एमजी रोड पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो लोग घायल। #agratodaynews#agralocalnews#agranews

आगरा में सिकंदरा क्षेत्र में रात को सिकंदरा ओवर ब्रिज की तरफ से कार आ रही थी, कार चालक ने लक्ष्मी मैरिज होम के सामने बने कट पर अचानक यू टर्न ले लिया। सामने से बोदला की ओर से खाद्य विभाग के अधिकारी रामलखन कुशवाहा का चालक राजेंद्र गाड़ी लेकर आ रहा था, कार के अचानक यू टर्न लेने के चलते दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों कारों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। दुर्घटना में खाद्य अधिकारी का चालक भी घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद ही एमजी रोड पर नगर निगम के सामने देर रात ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में कार को टक्कर मार दी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।