फिरोजाबादलीक्स…दो नाबालिग बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी अपनी जान. घर से बिना बताए निकली थीं…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक खबर सामने आई है. दो नाबालिग बहनों ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे. दोनेां बहनों बिना बताए घर से निकली थीं. परिजनों में कोहराम मच गया है.
शिकोहाबाद के मक्खनपुर रेलवे याड के पास मंगलवार को यह हादसा हुआ. गांव जेबड़ा की रहने वाली दो चचेरी बहनें 15 साल की रश्मि पुत्री सील कुमार और 14 साल की मुस्कान पुत्री स्वामी मंगलवार को घर से बिना बताए निकल आई थीं. दोनों मक्खनपुर रेलवे यार्ड पर पहुंची और ट्रेन के आगे कूद गईं. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रेन चालक की सूचना पर जीआरपी पहुंची. शिकोहाबाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की है या क्या मामला है इसकी जांच की जा रही है.