आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कैमरों की बैटरी चोरी करने वाले शातिर पुलिस ने किया अरेस्ट. बंद कारखाने का ताला तोड़कर आटो भी किया चोरी…
आगरा की थाना सदर पुलिस ने नगर निगम द्वारा लगाये गये कैमरों की बैटरी चोरी करने वाले व थाना खन्दौली क्षेत्र में बंद कारखाने का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ऑटो में ले जाने वाले 02 अभियुक्तों को अरेस्ट किया है. 19 जुलाई को आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के परियोजना के प्रबन्धक ने सूचना दी कि 19 जुलाई को बीडी जैन कैम्पस साइट पर निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि जंक्शन बॉक्स का दरवाजा तोड़कर किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा 06 बैटरी चोरी कर ली गयी है. कैमरों की रिकार्डिंग देखने पर ज्ञात हुआ 6 जुलाई को सुबह के समय बीडी जैन कैम्पस जंक्शन बॉक्स के कैमरें में अज्ञात व्यक्ति द्वारा 06 बैटरी चोरी करने की घटना रिकॉर्ड हुई है.कैमरों की बैटरी चोरी करने की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सदर बाजार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया. आज मंगलवार को पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गश्त/चैकिंग की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर टक्कर रोड पर पीडब्लूडी आफिस से पहले पड़ने वाले मोड के पास से 02 अभियुक्तों देवेश एवं सनी को 01 ऑटो के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान अभियुक्त देवेश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस 38 बोर बरामद हुआ व दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 01 इन्वर्टर बैटरा, 01 इन्वर्टर, 02 मोटर, 01 चक्का मोटर पम्प, 04 वैल्डिंग मशीन, 02 ड्रिल मशीन, 03 लोहे के चक्के पहियानुमा, कैमरों के उपयोग में लायी जाने वाली 02 बैंटरी EXIDE POWER PLUS (चोरी के) व 01 ऑटो (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुआ. अवैध तमंचा व कैमरों की चोरी की गयी 02 बैटरी की बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 में 419/2025 मे धारा 317 (2) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ौत्तरी की गयी.
पूछताछ का विवरण:-पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद ऑटो व सामान के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उन्होनें बताया कि बारमद सामान में से जो दो बैटरी एक्साइड की है, उन्हें उन दोनों ने कुछ समय पहले कम्पनी बाग थाना सदर आगरा के पास स्थित स्कूल के पास से एक सीसीटीवी कैमरे की 6 बैटरियाँ चोरी की थी, जिसमें से 04 बैटरी उन्होनें आने जाने वाले लोगों को बेंच दी थी जो शेष दो बची बैटरी है वह उसी चोरी की है. अन्य बरामद सामान के विषय में बताया कि बीती रात को थाना खन्दौली क्षेत्र से एक कारखाना जिसमें ताला लगा हुआ था, ताले को तोडकर उन लोगों ने सामान चोरी किया था और अब वह ऑटो में सारे सामान को रखकर बेंचने जा रहे
थे.
पकड़े गए बदमाशों के नाम
- देवेश पुत्र अशोक निवासी गीगला थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
- सनी पुत्र लाल सिंह निवासी नलगा कमाल थाना खैरागढ कमिश्नरेट आगरा।