आगरालीक्स…आगरा में खुले दो नये सीएनसी स्टेशन. अब इस बड़े एरिया के लोगों को नहीं लगानी पड़ेगी सीएनजी के लिए हाइवे या रामबाग की दौड़..
आगरा के लोगों के लिए राहत की खबर है. शहर में दो नये सीएनसी स्टेशन की शुरुआत हो चुकी है. ये दो सीएनजी स्टेशन कोठी मीना बाजार मैदान के पास और बोदला चौराहे से कुछ दूरी पर ही शुरू हो चुके हैं. ऐसे में इस बोदला, शाहगंज, बिचपुरी, जगदीशपुरा, लोहामंडी आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीएनजी के लिए हाइवे, रामबाग या फतेहाबाद रोड की तरफ नहीं जाना होगा. उन्हें अपने पास ही सीएनजी उपलब्ध होगी.

अन्य सीएनजी स्टेशन पर भी नहीं लगेंगी कतारें
शहर में बोदला और कोठी मीना बाजार के पास सीएनजी स्टेशन शुरू होने से अब हाईवे स्थित सीएनजी स्टेशनों पर वाहनों की लंबी कतारों से काफी हद तक राहत मिलेगी. बता दें कि सीएनजी के कारण यहां वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग जाती हैं जिसके कारण जाम की भी स्थिति पैदा हो जाती है. ट्रांसपोर्ट नगर वाले सीएनजी स्टेशन पर तो आधे से एक घंटे में नंबर आ पाता था.