आगरालीक्स…Agra News : आगरा में महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे युवकों की स्कोर्पियो का हादसा, दो की मौत। एक्सप्रेस वे पर स्लीपर कोच बस पलटी, अयोध्या से लौट रहे यात्री घायल। ( Agra News : Two youth died after scorpio turn turle, Several injured after sleeper coach bus turn turtle#Agra )
आगरा में मंगलवार को दो दर्दनाक हादसे हुए। पहला हादसा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में हुआ। महाकुंभ से स्नान कर युवक स्कार्पियो से लौट रहे थे, फतेहपुर सीकरी में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत की जानकारी आ रही है।
स्लीपर कोच बस पलटी
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बमरौली कटारा के पास टर्न लेते समय मंगलवार को स्लीपर कोच बस पलट गई, हादसे में बस सवार यात्री घायल हो गए। ये सभी अयोध्या में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे और दिल्ली जा रहे थे। घायलों को एसएन में भर्ती कराया गया है।