आगरालीक्स…. आगरा के दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत।

आगरा के प्रकाश नगर नुनिहाई निवासी रामू 19 साल अपने दोसत आकाश 18 साल के साथ सादाबाद के नगला कली में अपनी बहन के घर गए थे। रविवार रात को स्कूटी से बहन के घर से आगरा लौट रहे थे। सादाबाद सहपउ मार्ग पर स्कूटी में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस रामू और आकाश को सीएचसी सादाबाद लेकर पहुंची।
हादसे में दोनों की मौत
सीएचसी पर डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद रामू और आकाश को म्रत घोषित कर दिया। दोस्तों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।