आगरालीक्स …आगरा में भीषण सड़क हादसा, सुबह सुबह हुए हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल।
आगरा के सदर क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हुआ, बाइक सवार युवओं ने वाहन ने टक्कर मार दी, सुबह के समय हादसा होने से लोग भी नहीं थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल है।

पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद पुलिस पहुंच गई, हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से धांधुपुरा से सदर जा रहे थे, सदर क्षेत्र में माल रोड पर हादसा हुआ। इसमें दो की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
सैन्यकर्मी और उसके दोस्त की मौत
पुलिस जांच में म्रतकों की शिनाख्त सैन्य कर्मी राम निवासी धांधुपुरा ताजगंज और मोंटू निवासी धांधुपुरा के रूप में हुई है। जबकि तीसरा साथी पवन निवासी धांधुपुरा की हालत गंभीर है।