आगरालीक्स…आगरा में विसर्जन के दौरान दो युवक नदी में डूबे. तलाश
आगरा में आज विसर्जन के दौरान नदी में दो युवकों के डूबने की घटना सामने आई है. घटना थाना फतेहपुर सीकरी के गांव ऊंदेरा की है. यहां के रहने वाले लोग आज दोपर तीन बजे सिंगारपुर सिथत खारी नदी में विसर्जन के लिए पहुंचे. इसी दौरान 25 साल का युवक अनिल और 18 साल का सौरव नदी में डूब गए.
सूचना पर एसीपी शेषमणि उपाध्याय, नायब तहसीलदार एचएल चौधरी, थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं. क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल भी सूचना पर यहां पहुंच गए. तैराकों द्वारा दोनों युवकों की तलाश की जा रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कुछ पता नहीं चला है. फिलहाल तलाश जारी है.