Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: University’s new student portal. Governor inaugurated…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: University’s new student portal. Governor inaugurated…#agranews

125

आगरालीक्स…आगरा के विवि का बना नया स्टूडेंट पोर्टल. राज्यपाल ने किया उद्घाटन. छात्रों की हर समस्या होगी दर्ज. राज्यपाल ने दिए कई सुझाव

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज संस्कृति भवन , छलेसर परिसर , पालीवाल पार्क परिसर और खंदारी परिसर स्थित संस्थानों और विभागों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय उनके साथ उनके विशेष कार्य अधिकारी बीएल जॉनी, कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, डीन अकादमिक प्रोफेसर संजीव कुमार और कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह साथ रहे. के एम आई के निरीक्षण के दौरान कुलाधिपति महोदया ने संस्थान स्थित हस्तलेखागार एवं संग्रहालय का अवलोकन किया. संस्थान के हस्तलेखागार में 1000 से 1500 वर्ष पुरानी ज्ञात अज्ञात कवियों की दुर्लभ पांडुलिपियों का संग्रह है.

कुछ पांडुलिपियां तो ताड़ पत्र पर लिखी गई हैं. इसके अतिरिक्त अति दुर्लभ मुगलकालीन सोने की धातु के सिक्कों का संग्रह भी संस्थान में है. पांडुलिपियों के संग्रह से कुलाधिपति बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने सुझाव दिया कि यह अमूल्य धरोहर है, इसे डिजिटाइज कराया जाए. समाज विज्ञान संस्थान के शिक्षकों से हुए वार्तालाप में माननीय कुलाधिपति ने कहा कि संस्थान को गरीब , ग्रामीण और अशिक्षित महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए अभी और कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने सुझाव दिया कि महिलाओं के कैंसर की जांच के लिए विशेष रूप से समाज विज्ञान संस्थान द्वारा एक शिविर लगाया जाना चाहिए. शोध अधिष्ठाता प्रोफेसर विनीता सिंह से कुलाधिपति ने वर्तमान में चल रहे कोर्स वर्क और शोध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की. इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय का नया स्टूडेंट पोर्टल का उद्घाटन किया. यह पोर्टल छात्रों की प्रत्येक समस्या के लिए है. अभी इसमें 3 महीने और लगेंगे. कुलाधिपति ने 3 माह के अंदर इसे शुरू करने के आदेश दिए हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!