Friday , 16 January 2026
Home यूपी न्यूज Agra News: UP Day will be celebrated with a grand event at Sursadan, Agra..#agranews
यूपी न्यूज

Agra News: UP Day will be celebrated with a grand event at Sursadan, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में भव्य आयोजन के साथ मनाया जाएगा यूपी दिवस. रोड शो, उद्यमी सम्मेलन और गोष्ठियां भी होंगी.

जनपद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है, वर्ष 2025 के उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन की मुख्य थीम “विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश“ है, जिसमें निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, रोड शो, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा उप्र समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, डिजिटल उ0प्र0, साइबर सुरक्षा व उन्नत प्राकृतिक कृषि, जन कल्याणकारी योजनाओं में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर उद्योग विभाग,खादी एवं ग्रामोद्योग, डूडा, मत्स्य, उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि,महिला एवं बाल विकास, शिक्षा,संस्कृति व पर्यटन, सूचना विभाग,एमएसएमई द्वारा स्टॉल, नगरीय विकास विभाग द्वारा महा कुंभ की थीम पर प्रदर्शनी, संस्कृति व पर्यटन तथा सूचना विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर प्रदर्शनी अन्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा उद्यमियों, व्यवसायिकयों व स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों विषयों पर प्रदर्शनी भी लगाई जायेंगी।

कार्यक्रम को पूरी भव्यता व गरिमा के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक में नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं, कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, जनपद के विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं पर्यटन से सम्बंधित स्टॉल लगाकर वृहद प्रचार-प्रसार कराये जायेंगे, साथ ही विभागीय गतिविधियों का डिस्प्ले भी कराये जायेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा चित्रकला,भाषण, रंगोली, खेल प्रतिस्पर्धा आदि का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने को निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रशांत तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राकेश रंजन, अपर नगरायुक्त सुरेंद्र यादव, संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, उप निदेशक कृषि पुरुषोत्तम मिश्रा, पीडी डीआरडीए रेणु कुमारी, डीपीआरओ मनीष कुमार, क्षेत्रीय खेल अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: The wife was in a hotel room with her lover. The husband caught them…#upnews

यूपीलीक्स..होटल के कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी. पति ने दोनों...

यूपी न्यूज

Agra News: January 15 is a public holiday in Uttar Pradesh, including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश. स्कूल, आफिस सभी...

यूपी न्यूज

Teenage girl’s death in Kasganj suspected to be an honour killing, police investigating

आगरालीक्स…दर्दनाक, प्रेमी के साथ गई किशोरी की हत्या कर शव को जलाया....

यूपी न्यूज

UP News: Three people, including the wife, arrested in the Hathras youth’s murder case…#hathrasnews

यूपीलीक्स…यूपी में एक और पति की हत्या. हाथरस के युवक को पत्नी...

error: Content is protected !!