आगरालीक्स ….आगरा कॉलेज के गेट पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की गाड़ी गार्ड ने गेट पर रोकी, अंदर नहीं घुसने दिया, जाने आगे क्या हुआ। आगरा कालेज में चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन करने गए थे उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, गाड़ी गेट पर रोकने पर कुछ देर इंतजार करने के बाद लौट गए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।

शनिवार को आगरा कॉलेज के चित्रकला विभाग द्वारा प्रदर्शनी आयोजित की गई थी, मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए काफिले के साथ पहुंचे। आगरा कॉलेज के गेट पर उनकी गाड़ी पहुंची, गेट बंद था, गार्ड से गेट खोलने के लिए कहा। लेकिन गार्ड ने गेट नहीं खोला, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ पहुंचे लोगों ने गार्ड से गेट खोलने के लिए कहा लेकिन उसने गेट नहीं खोला। करीब 10 मिनट तक उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय गाड़ी में बैठे रहे।
गेट से ही लौट गए उच्च शिक्षा मंत्री
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 10 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी आगरा कॉलेज का मुख्य गेट नहीं खुला तो उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय गेट से ही लौट गए। उनके जाने के बाद कॉलेज प्रशासन को जानकारी हुई।
ये है कॉलेज प्रशासन का कहना
इस मामले में आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला का मीडिया से कहना है कि मैं छुटटी पर हूं, उन्हें भी इस बारे में जानकारी मिली है। कॉलेज में पूछा गया, इस पर उन्हें बताया गया है कि परीक्षा छूटी थी और उसके बाद दूसरी परीक्षा के लिए छात्र आ रहे थे, गेट पर भीड़ अधिक थी। रविवार को एक परीक्षा भी होनी है, इसकी भी बैठक थी, इसके चलते असुविधा हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी।