नईदिल्लीलीक्स… भारत व जिम्बाब्वे के बीच दूसरे वन-डे में दीपक चाहर की जगह बाहर कर दिया है। जिम्बाब्वेकी हालत फिर खस्ता बनी हुई है।
राहुल ने दूसरे वन-डे में भी टॉस जीता
भारत के कप्तान केएल राहुल ने दूसरे वन-डे में भी टास जीता और जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करेन करने के लिए आमंत्रित किया। भारत की कसी गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की है। लेकिन फिर उसके एक के बाद एक विकेट गिरने लगे।
समाचार लिखे जाने तक जिम्बाब्वे ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 92 रन बना लिए थे। शार्दूल ठाकुर ने दो और सिराज और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया था।
चाहर की जगह शार्दुल ठाकुर को जगह
भारत ने दूसरे वन-डे के लिए टीम में एक बदलाव करते हुए दीपक चाहर को बाहर कर दिया है, उनके स्थान पर शार्दुल ठाकुर को टीम में लिया है। टीम मे बदलाव एशिया कप को देखते हुए किया गया है क्योंकि भारत अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहता है। दीपक चाहर ने चोट से उबरते हुए पहले वन-डे मे सात ओवर के एक ही स्पेल में 27 रन देकर तीन विकेट लिए थे।