Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: UP Industry Trade Board provincial convention concluded under the leadership of Agra Trade Board…#agranews
आगराबिजनेस

Agra News: UP Industry Trade Board provincial convention concluded under the leadership of Agra Trade Board…#agranews

203

आगरालीक्स…स्थानीय छोटे—छोटे व्यापार को खत्म कर रही हैं आनलाइन कंपनियां. झूठे वादों को रोकने के लिए बने कानून. आगरा आए 75 जिलों के व्यापारियों ने बताईं समस्याएं…

प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों का सबसे बड़ा अधिवेशन आगरा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया और अपने समापन के साथ ताजनगरी को उपलब्धियों का ताज पहना गया। आगरा व्यापार मंडल की अगुवायी में वाटवर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित उप्र उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस हुए त्रिवार्षिक चुनाव प्रकिया पूर्ण की गयी। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को निर्विरोध पुनः अध्यक्ष और महामंत्री राजेंद्र गुप्ता और दिलीप सेठ चुना गया।

आगरा व्यापार मंडल के टीएन अग्रवाल को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नितेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और राजकुमार गुरनानी को मंत्री, कन्हैया लाल राठौड़ को संगठन मंत्री और संदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया। अध्यक्ष पद का दायित्व पुनः प्राप्त होने पर मुकुंद मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों ने पूर्ण रूप से समर्थन दिया है और अपना विश्वास जताया है। उनके इस विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का पुरजोर प्रयास रहेगा। व्यापारियों का उत्पीड़न रोकना प्राथमिकता रहेगी। यदि समस्या का समाधान सरकार नहीं करती है तो लोकतंत्र के माध्यम से संघर्ष करके व्यापारियों को न्याय दिलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में विदेशी आनलाइन कंपनियों की बढ़ती संख्या स्थानीय व्यापार के लिए नुकसान का कारण बन रही हैं। इस समस्या के संबंध में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता करने वाले हैं। यदि मांगे नहीं मानी गयीं तो हम दिल्ली के रामलीला मैदान में भी बड़ा कार्यक्रम करेंगे। विदेशी कंपनियां आएं, हम विरोध नहीं करते लेकिन झूठे विज्ञापन और ब्रांडिंग करते हैं उनका मुकाबला भारतीय व्यापारी नहीं कर पा रहा है। इसलिए मंत्री जी से आग्रह है कि इसके एवज में एक्ट बनाकर उन कंपनियों को नियामक कानून में लाया जाए।

चौथी बार प्रांतीय महामंत्री चुने गए राजेंद्र गुप्ता बोले कि उप्र उद्योग व्यापार मंडल 250 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा संगठन लोकतांत्रिक रूप से कार्य करता है। निर्विरोध चुनने के लिए सभी का आभार करता हूं। व्यापारियों की समस्या को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए टीएन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश ने विश्वास के साथ जो पद दिया है उसे निभाउंगा। अंतिम समय तक व्यापारियों के अधिकार के लिए संघर्ष करता रहूंगा।
प्रदेश मंत्री चुने गए नितेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों और अधिकारियों के मध्य सामंजस्य बैठाते हुए चलेंगे। व्यापारियों के लिए हर संघर्ष करने को हम तैयार रहेंगे।

प्रदेश मंत्री चुने गए राजेश अग्रवाल ने कहा कि पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा। प्रदेश संगठन मंत्री चुने गए कन्हैया लाल राठौड़ ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में जो दायित्व मिला है उसकी जिम्मेदारियों को अंतिम सांस तक निभाउंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए संदीप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में हो रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ अधिकारियों तक जाउंगा और व्यारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करूंगा।

योग्यता− अनुभव हैं चुनाव प्रक्रिया का आधार
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया बहुत ही सरल और पारदर्शी है। रविवार को अधिवेशन के प्रथम दिन 131 नामंकन पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र शर्मा, सहायाक चुनाव अधिकारी चारु चंद्र खरे, सूर्यकांत, राजेश गुप्ता को प्राप्त हुए थे। जिस पर प्रदेश कार्यकारिणी ने योग्यता और अनुभव के आधार पर विचार किया।

व्यापारियों ने अधिवेशन में रखीं समस्याएं
प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन 75 जिलों से आए व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी− अपनी समस्याएं रखीं। मुज्जफर नगर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारियों के लिए पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि व्यापारी जीवन भर कर देता है, बदले में उसे सरकार ये सुविधा तो दे ही सकती है। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए मंडी समिति में दुकाने अधिकरण करना सरकार बंद करे। इससे व्यापारियों को बार− बार नुकसान होता है।

आगरा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि सरकार चार पहिया वाहनों के लिए 15 वर्ष की समय सीमा उनकी स्थिति के हिसाब से तय करे न कि समयावधि के आधार पर। मंत्री योगेश रखवानी ने कहा कि प्लास्टिक पॉलीथिन का प्रयोग व्यापारी न करें किंतु अनुचित कार्रवाइ के खिलाफ आवाज जरूर उठाएं।

व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए ये सम्मानित
दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए हेल्प आगरा, श्रीक्षेत्र बजाजा, लोकहितम संस्था को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालने के लिए महेश ग्वाला, अंशुल अग्रवाल, नंद किशाेर गोयल, योगेश रखवानी, साहूकार सिंह चाहर, सुनील अग्रवाल, रीतेश राठौड़, देवेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, राजेश सिंघल, मुकेश अग्रवाल, मनीष बंसल, जय पुरसनानी, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, नितेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, कन्हैया लाल राठौड़, भगवान दास बंसल, विष्णु अग्रवाल, विजय बंसल को सम्मानित किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

आगरा

Agra Live News: Japanese operating microscope inaugurated at Sundarani Charitable Eye Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व...

error: Content is protected !!