आगरालीक्स …आगरा में आपने योग किया है तो आयुष कवच एप पर अपनी सेल्फी अपलोड करें, आपको प्रमणपत्र दिया जाएगा।

बुधवार को आगरा के एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित योग दिवस समारोह में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एके शर्मा ने योग की महिमा जितनी कही जाए कम है, उन्होंने कहा कि कहा कि हमारा कोई भी शास्त्र, उपनिषद, वेद, धर्मग्रंथ ऐसा नही है जिसमें योग का महात्म्य व चर्चा न हो, उन्होंने उद्धरण देते हुए बताया कि योग को सभी ने अपने अपने ढंग से परिभाषित किया है किसी ने इसे”चित्त वृत्ति निरोध इति योग” कहा अर्थात मन की वृत्तियों के निरोध को योग कहते हैं, भगवद गीता में भगवान कृष्ण ने”योग कर्मशु कौशल”कहा, अपने कर्म को मन से करते हैं वही योग है, व्यष्टि को समष्टि से जोड़ना योग है, योग को सिर्फ शारीरिक वर्जिस से नहीं जोड़ा जा सकता, यह भारतीय सभ्यता की मानव सभ्यता को विलक्षण देन है।