आगरालीक्स …Agra News : आगरा में अब मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा ज्यादा है। ( Agra News : Vector born diseases increases in Agra#Agra)
सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान में संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही दस्तक अभियान के अर्न्तगत फ्रंटलाइन आशाओं द्वारा बुखार के रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षित रोगियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, मच्छरों के प्रजनन वाले घरों की सूची बानाकर ई-कवच पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध कराएंगी। इन क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही फागिंग कराई जाएगी। साफ सफाई रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव, एसीएमओ व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल डॉ.सुरेन्द्र मोहन प्रजापति,जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, डीपीएम कुलदीप भारद्वाज सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।