आगरालीक्स… आगरा में 10 दिन में दोगुने हुए सब्जियों के रेट, 40 रुपये किलो वाला टमाटर 80 से 120 रुपये किलो।
आगरा में सब्जियों के रेट अचानक बढ़ गए हैं, सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है। मंगलवार को टमाटर के रेट रिटेल में 80 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। इसी तरह आलू 35 रुपये किलो तो हरा धनिया 250 रुपये किलो तक बिका। ( Agra News : Vegetable rate double in 10 days in Agra, Tomato @ Rs 80 per KG)
कोई सब्जी 50 रुपये से कम नहीं
सब्जियों के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। अब कोई भी सब्जी 50 रुपये प्रतिकिलोग्राम से कम नहीं है। भिंडी 60 से 80 रुपये किलो तो गोभी भी 80 रुपये किलो बिक रहा है। प्याज के रेट 30 रुपये से बढ़कर 60 रुपये तक पहुंच गई है।