आगरालीक्स…आगरा में जीत का जश्न. बड़ी स्क्रीन पर भी देखा गया मैच. पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद बंटी मिठाइयां. देखें फोटोज
विश्व कप में भारत की पाकिस्तान की 8—0 से जीत का जश्न आगरा में जमकर मनाया जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. आगरा में लोगों ने बड़ी स्क्रीन के साथ मोबाइल पर भी पूरा मैच देखा. भारत की जीत के साथ ही आगरा में जश्न का दौर शुरू हो गया. शहर के कई बाजारों और कॉलोनियों में मिठाई बांटी गईं. संजय प्लेस में लगभग हर रेस्टोरेंट मे आने वाले कस्टमर्स के लिए लाइव मैच की व्यवस्था की गई.