आगरालीक्स…Agra News: आगरा में लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। ( Agra News: Anti Corruption Team arrest Lekhpal for taking Rs 25000 bribe in Agra#Agra)
आगरा के किरावली तहसील के लेखपाल नारायण दास ने जमीन की नाप जोख करने के लिए 25 हजार रुपये मांगे थे, इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई। एंटी करप्शन टीम ने जांच की, इसके बाद लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए शिकायर्ता को पूरा प्लान समझाया गया।
मिठाई की दुकान पर बैठकर लिए 25 हजार रुपये
शनिवार को एंटी करप्शन टीम के सदस्य शिकायत कर्ता के साथ किरावली पहुंचे। लेखपाल ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के लिए शिकायतकर्ता को मिठाई की दुकान पर बुलाया। यहां नाश्ता करने के बाद 25 हजार रुपये रिश्वत ले ली। 25 हजार रुपये रिश्वत लेकर जैसे ही लेखपाल नारायण दास जाने लगा, एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया।