Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: In the All India Air Rifle Bench Rest Shooting Championship, Agra’s girls hit the maximum targets…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: In the All India Air Rifle Bench Rest Shooting Championship, Agra’s girls hit the maximum targets…#agranews

219

आगरालीक्स….आगरा की बेटियों ने साधे सर्वाधिक निशाने, दिव्याना ने अंडर 15 में दिखाई प्रतिभा, ऑल इंडिया एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप का समापन

रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और प्रीसी होल स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित ऑल इंडिया एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का पुरस्कार वितरण के साथ रंगारंग समापन हुआ। आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में आयोजित ऑल इंडिया एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025
में शनिवार को देशभर से आए निशानेबाजों ने अपने अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। अंडर 15 में 197 निशाने साध कर दिव्याना विज प्रथम रहीं तो अंडर 28 में मुशर्रफ खान ने ओवरऑल सर्वाधिक निशाने 231 साधे और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। निशानेबाजी की इस प्रतिस्पर्धा में आगरा की बेटियों ने सबसे ज्यादा अपना जौहर दिखाया, जिसमें दिव्याना, मिष्ठी, रिद्धिमा, अनुष्का, इफरा, शुभांशी, टीना ने सर्वाधिक निशाने साध कर मेडल अपने नाम किए। प्रतिस्पर्धा में 50 एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया।

मुख्य अतिथि आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी एकाग्रता और धैर्य का परिचय देते हुए उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभा किया। देशभर से आए सभी खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए भारत के लिए इस नवीन खेल की संभावना है और बढ़ चुकी है।

प्रीसी होल स्पोर्ट्स शगुफ्ता ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने बेंच पर बैठकर कुशन पर कोहनी टिकाकर एयर राइफल श्रेणी में पीसीपी राइफल से निशाने साधे। इन राइफल में .177 कैलिबर की गोलियां थीं। 20 मिनट में एयर राइफल से 25 मीटर की दूरी पर अत्यंत सूक्ष्म लक्ष्यों पर निशाना साधना बिना एकाग्रता के संभव नहीं था।
चैंपियनशिप के संयोजक और रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रजत विज और हिना विज ने बताया कि पुरुष और महिला वर्ग में कुल छह श्रेणी में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, असम, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

ये रहा परिणाम
अंडर 12 (पुरुष)
कीनत 220
रिपुदमन 202
अद्विक 199

अंडर 12 (महिला)
सांवी 213
नेत्रा 200 प्लस थ्री 10 एक्स
एस ज्योशिका 200 प्लस सी 10 एक्स

अंडर 15 (पुरुष)
यजत 221
सार्थक 215
संस्कार 171

अंडर 15 (महिला)
दिव्याना विज 197
शुभांशी वर्मा 152
अनुष्का मिश्रा 114

अंडर 18 (पुरुष)
शहीद खान 200
हर्ष वर्धन 190
अनिरुद्ध 162

अंडर 18 (महिला)
रिद्धिमा 187

अंडर 20 (पुरुष)
विधान 219
आयुष 218
अली खान 191

अंडर 20 (महिला)
नित्या 211
मिष्ठी 184
अनुश्री 181

अंडर 28 (पुरुष)
मुशर्रफ खान 231
अभिनय 195
सहज 188

अंडर 28 (महिला)
इफरा 186
टीना 184
अनामिका 181

अबव 40
आदिल सिद्दकी 220
हेमंत 218
सिद्धार्थ 215

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!