आगरालीक्स ….आगरा के बड़े कारोबारी से एक करोड़ रंगदारी वसूलने, ऑफिस में घुसकर धमकाने के आरोप में नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता और भाजयुमो नेता पर मुकदमा। सीसीटीवी फुटेज।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में हीलियोस अपार्टमेंट, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रवि जैन रहते हैं उनका रतन प्रकाशन मंदिर के नाम से प्रकाशन है और रियल एस्टेट का भी काम करते हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम आगरा में तैनात रह चुके मुख्य अभियंता संजय कटियार ने उन्हें जाल में फंसाने के बाद 15 प्रतिशत ब्याज पर 65 लाख रुपये का निवेश उनके कारोबार में किया। आरोप है कि 15 प्रतिशत ब्याज तय हुई थी लेकिन वे ब्याज के अतिरिक्त रुपये अपनी पत्नी उपमा के खाते में डालने की मांग करने लगे।
भाजयुमो नेता को धमकाने के लिए पीछे लगाया
रवि जैन का आरोप है कि 65 लाख रुपये निवेश करने के कुछ दिन बाद ही वापस मांगने लगे, आरोप है कि धमकाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के अमित सिंह को पीछे लगा दिया। इसके बाद रवि जैन को धमकाकर रंगदारी वसूलनी शुरू कर दी।
हथियारबंद आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचे भाजयुमो नेता ने धमकाया
आरोप है कि 24 अगस्त को अमित सिंह हथियारबंद अपने आधा दर्जन साथियों को लेकर पहुंचे। आरोप है कि कर्मचारियों को धमकाया, कुछ चेक लेकर अन्य कागजात लेकर चले गए, उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं।
एक करोड़ की रंगदारी वसूलने के आरोप
रवि जैन का आरोप है कि वह ब्याज के रूप में 60 लाख से अधिक रुपये दे चुका है, जबकि धमकाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली जा चुकी है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया या है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये है कहना
आगरा नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय कटियार अब लखनऊ में कार्यरत हैं, उनका मीडिया से कहना है कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है, न ही इस तरह का कोई कार्य किया गया है।