Saturday , 22 February 2025
Home बिगलीक्स Agra News, Video : Clash between BJP Workers during nomination of Sita Nagar Mandal President #Agra
बिगलीक्स

Agra News, Video : Clash between BJP Workers during nomination of Sita Nagar Mandal President #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों में बीच चले लाठी डंडे, दौड़ा दौड़ा कर पीटा, दोनों तरफ से दर्ज हो रहा मुकदमा। ( Agra News, Video : Clash between BJP Workers during nomination of Sita Nagar Mandal President #Agra )


आगरा में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते शनिवार को शिव मंदिर, नुनिहाई में सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद के दावेदरों के आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी। मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा रंजना पवार और सीता नगर मंडल की प्रभारी भी मौजूद थीं।
टिप्पणी करने पर शुरू हुई मारपीट
आवेदन प्रक्रिया के दौरान ट्रांस यमुना कॉलोनी के भाजपा युवा मोर्चा के नेता पिंटू गुप्ता भी अपने साथियों के साथ पहुंचे। आरोप है कि मंदिर के मुख्य गेट पर उन पर सचिन भदौरिया, सौरभ ठाकुर , गौरव शर्मा सहित अन्य ने टिप्पणी कर दी। इसके बाद हमला बोल दिया, लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। गौरव शर्मा पक्ष का आरोप है कि पिंटू गुप्ता और उसके साथियों ने उन्हें और उनके साथ के लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट से जाम लग गया, अफरा तफरी मच गई।


मुकदमा किया जा रहा है दर्ज, छह महीने से विवाद
सीता नगर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा के पद पर छह महीने से विवाद चल रहा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह ने पिंटू गुप्ता को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बना दिया था, एक महीने बाद महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलू पंडित ने सचिन भदौरिया को सीता नगर का मंडल अध्यक्ष बना दिया। दोनों खुद को मंडल अध्यक्ष मानते हैं इसके चलते विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने थाना एत्माउददौला में तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Aanandi Bhero Bridge between Dayalbagh & Khandauli construction start from April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा से खंदौली 10 से 15 मिनट में...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Brajesh Shandilaya perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में अब भीड़ बढ़ने लगी...

बिगलीक्स

Agra News : Three caught for comment on girl student#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर लौट रहीं छात्राओं...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

error: Content is protected !!