आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा के एक बड़े अपार्टमेंट के 11 वें फ्लोर पर फ्लैट में लगी भीषण आग, आग की लपटें बेकाबू होने पर अपार्टमेंट से बाहर निकले लोग। दमकल और पुलिस की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। ( Agra News Video: Fire break out in Flat on 11th Floor in Agra#Agra)
आगरा के ताजगंज स्थित बसेरा हाइटस में शुक्रवार शाम को 11 वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में एसी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होने लगी। आग की लपटें तेज होने पर फ्लैट से लोग बाहर निकल आए। 11 वीं मंजिल पर फ्लैट में रह रहे लोग भी बाहर निकल आए।एक घंटे तक मची रही अफरा तफरी
फ्लैट में आग की लपटें बेकाबू होने पर आस पास के फ्लैट के लोग नीचे की मंजिल पर आ गए। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेज होती गईं। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से फ्लैट का सामान जल गया है। प्रांरभिक जांच में शार्ट सर्किट से एसी में आग लगना बताया जा रहा है आग की कारणों की जांच की जा रही है।