आगरालीक्स….. आगरा में रिटायर नगर आयुक्त को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत, घटना का वीडियो आया सामने। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
आगरा के गोबर चौकी, ताजगंज में फिरोजाबाद के नगर आयुक्त के पद से दो साल पहले रिटायर रमन अपने परिवार के साथ रह रहे थे। रिटायर पीसीएस अधिकारी रमन कई जिलों में अधिकारी रह चुके हैं। एक दिसंबर को वे एकता चौकी फिलिंग स्टेशन के पास सड़क के किनारे खड़े थे, इसी दौरान एक बाइक सवार आया, बाइक की स्पीड तेज थी उसने रिटायर नगर आयुक्त रमन को चपेट में ले लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीन दिसंबर को रिटायर नगर आयुक्त रमन की मौत हो गई।
मुकदमा कराया दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस मामले में रिटायर नगर आयुक्त रमन के बेटे तनुन ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिटायर नगर आयुक्त रमन को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार भी रोड पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है और लोगों की भीड़ जुट गई।