संभललीक्स…Agra News : घर में नोटों की बारिश कराने के लिए लड़कियों के नग्न वीडियो बनाने वाले गिरोह में आगरा में तैनात स्टेशन मास्टर, आगरा के छह युवक सहित 14 अरेस्ट। टमाटर, टीटी, आर्टिकल कोड भाषा। ( Agra News : Station Master & 13 other arrest in Dhan Varsha gang of Human & Wild life trafficking#Agra )
एसीपी संभल के अनुसार, 21 मार्च को थाना धनारी क्षेत्र के राजपाल ने पुलिस में शिकायत की, कहा कि उसकी मां की कमर में दर्द था, तंत्रमंत्र से इलाज कराने के लिए गांव के युवक उसे नरौरा ले गए। उन्होंने राजपाल के हाथ पैर बांध दिए और सफेद कपड़ा मुंह पर डालकर बलि देने का प्रयास किया, चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उसे छोड़ दिया। यहां से पुलिस ने जांच शुरू की, राजपाल ने तंत्रमंत्र के लिए ले जाने वाले रिंकू, अजय, संतोष और दुर्जन का नाम बताया था पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की। इस तरह पुलिस नोटों की वर्षा करने वाले गिरोह तक पहुंची।
घर नोटों की वर्षा कराने के नाम पर लड़कियों के लेते थे नग्न वीडियो
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह गरीब परिवार के लोगों को जाल में फंसता था, उनके घर में नोटों की वर्षा कराने के लिए तंत्रमंत्र कराने के लिए कहता था। उनसे कहते थे कि नोटों की वर्षा लड़की लड़कों के ऊपर की होती है, इसके बाद गिरोह के सदस्य लड़कियों को तांत्रिक के पास ले जाते थे, उनके नग्न वीडियो बनाते थे और तांत्रिक उन्हें छूता था। पैर से सिर तक माप और लड़की को आगे पीछे घुमाकर वीडियो लते थे, पूरी नापजोख कागज पर लिखकर उस कागज को लड़की को हाथ में पकड़वाकर फोटो लिया जाता था।
तांत्रिक लड़कियों से बनाता था यौन संबंध
कागज पर लड़की के शारीरिक संबंध बनाने की स्थित कोड नेम में टच और अनटच, मासिक धर्म की तिथि के साथ ही शरीर पर मौजूद तिक का विवरण लिखा होता था। यह फोटो तांत्रिक तक भेजा जाता था, इसके बाद तांत्रित का एक चेला सत्यापन करने के लिए लड़की के पास आता थ्ज्ञा इसके बाद लड़की को अचेत करते हुए भय दिखाकर यौन संबंध बनाए जाते थे। आशंका है कि लड़कियों के वीडियो और लिखा हुआ कागज ग्राहकों को भेजे जाते थे।
आगरा यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर सहित 14 अरेस्ट
पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्य अरेस्ट किए हैं। इसमें आगरा के यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर तैनात, ट्रांस यमुना कॉलोनी में रह रहे स्टेशन मास्टर रघुवीर को अरेस्ट किया है। अमर विहार कॉलोनी ट्रांस यमुना निवासी राघवेंद्र, कप्तान सिंह निवासी विद्या पुरम ट्रांस यमुना आगरा , संजय चौहान निवासी थाना न्यू आगरा, डीएन त्रिपाठी निवासी आगरा, जय प्रकाश भारद्वाज निवासी जगदीशपुरा आगरा, लाल सिंह निवासी ग्राम धौर्रा आगरा, पप्पू निवासी फतेहाबाद आगरा सहित 14 को अरेस्ट किया है।