आगरालीक्स….आगरा में रुनकता पुल पर घायल पड़ा था युवक, कार ने मारा था एक्सीडेंट. सूचना पर तत्काल पहुंचे पीआरवी, बिना देर कराए अस्पताल में कराया भर्ती, बची जान
आज मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे समय पीआरवी 0016 को सूचना प्राप्त हुई कि एक Aura कार ने रूनकता पुल से पहले कहीं एक्सीडेंट किया और एक व्यक्ति, जो कार की छत पर घायल अवस्था में था, उसे थाना सिकंदरा क्षेत्रान्तर्गत रूनकता पुल पर छोड़कर फरार हो गई। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर घायल व्यक्ति को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती कराया तथा परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचित कर मौके पर बुलाया।
घायल व्यक्ति ने अपना नाम राजवीर उर्फ केके निवासी ताजगंज बताया। पुलिस टीम की मुस्तैदी के चलते घायल को शीघ्र उपचार मिल सका, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। सराहनीय कार्य करने वाले पीआरवी सिपाहियों के नाम आरक्षी महेंद्र सिंह और होमगार्ड होरीलाल है।