आगरालीक्स …सोशल मीडिया पर रील स्टोरी अपलोड करने के लिए युवती ने ताजमहल में किया डांस, वीडियो बनाते ही सीआईएसएफ ने पकड़ा जानें फिर क्या हुआ, क्या हैं नियम,वीडियो के लिए क्लिक करिए। #videoagranews# #tajmahalreel#

विश्व धरोहर ताजमहल में सहित अन्य स्मारकों में व्यावसायिक गतिविधि के लिए वीडियो बनाने, पोस्टर लगाकर प्रचार करने और फोटो लेने पर रोक है। ऐसेमें ताजमहल का दीदार करने पहुंची युवती ने रील स्टोरी सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए ताजमहल के सामने डांस करना शुरू कर दिया । पर्यटक भी युवती को देखने लगा, युवती के साथ आया युवक उसका वीडियो बनाने लगा। ताजमहल की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ कर्मियों की नजर डांस कर रही युवती और उसका वीडियो बना रहे युवक पर पड़ी। सीआईएसएफ कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया।
लिखित माफी मांगने पर छोड़ा
सीआईएसएफ कर्मियों ने युवती को बताया कि इस तरह डांस का वीडियो ताजमहल के अंदर बनाना प्रतिबंधित है। इस पर युवती ने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी, युवती के जानकारी न होने की बात कहने पर सीआईएसफए कर्मियों ने युवती को ताजमहल में व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगे होने की जानकारी दी। युवती ने वीडियो बनाने पर लिखित माफी मांगी, इसके बाद युवती को जाने दिया गया।
अनुमति लेकर ही की जाती है शूटिंग
ताजमहल परिसर के कुछ हिस्से में मूवी की शूटिंग की जा सकती है। इसके लिए अनुमति लेनी होती है, इसके बाद ही शूटिंग की जा सकती है।