आगरालीक्स ,,,,,आगरा में इंडिया दक्षिण अफ्रीका टी 20 से पहले एक और सटोरिया पुलिस ने दबोचा, पुलिस के आने की सूचना देने वाले का नाम आया सामने। वीडियो में सुनिए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने क्या कहा।
आगरा पुलिस सटोरियों के खिलाफ अभियान चला रही है। आगरा रीजन के सबसे बड़े बुकी अंकुश मंगल को एसपी सिटी विकास कुमार और एएसपी सत्यनारायण ने अरेस्ट किया था, इसके बाद बुकी सनीकपाड़िया की प्रोपर्टी कुर्क की गई। बुधवार को हरीपर्वत पुलिस आईएसबीटी के सामने पुलिस बूथ पर चेकिंग कर रही थी, पुलिस को सूचना मिली कि आनलाइन सट्टा कराने वाला बुकी मंटोला निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ भोला दिल्ली गेट, हरीपर्वत के पास खड़ा है, पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, पुलिस ने उसे दबोच लिया।
दुबई की वेबसाइट पर खिलाया जा रहा था आनलाइन क्रिकेट सट्टा
गुरुवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़ा गया इरफान उर्फ भोला दुबई की वेबसाइट के माध्यम से क्रिकेट का आनलाइन सट्टा चलाता था। पूछताछ में उसने बताया कि उसका भाई इमरान दिल्ली में बैठकर बड़े स्तर से सट्टे का कारोबार करता है। उसके पास से 71 हजार रुपये कैश, एक मोबाइल और 10 लाख की बैंक स्लिप जब्त की हैं। उसने पूछताछ में बताया कि पुलिस आने की सूचना इमरान देता है, उसी के संरक्षण में कार्य करते हैं जिससे पकड़े न जाएं।
सांकेतिक फोटो