आगरालीक्स… आगरा में तेज बुखार के साथ निमोनिया की समस्या बढ़ने लगी है। बच्चों के साथ ही युवा निमोनिया से पीड़ित हो रहे हैं, मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। ( Agra News : Viral Cases increases in Agra #Agra)
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है, इससे वायरल संक्रमण बढ़ने लगा है। मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। तेज बुखार के साथ ही शरीर में दर्द की समस्या हो रही है। दवा लेने के बाद भी तबीयत में राहत नहीं मिल रही है। सीने में दर्द की समस्या होने के साथ ही शरीर में दर्द हो रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है।