आगरालीक्स… आगरा में वायरल बुखार का प्रकोप है, स्कूल से घर पहुंच रहे बच्चे तेज बुखार में तप रहे हैं, जानें किस तरह का है यह बुखार, क्या करें।
बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसमें भी बच्चे सबसे ज्यादा बुखार से पीड़ित हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के साथ ही निजी क्लीनिक पर बाल रोग विशेषज्ञों से परामर्श लेने के लिए लाइन लगने लगी है। हर दूसरे बच्चे को बुखार आ रहा है।

वायरल बुखार तीन से चार दिन में हो रहा ठीक
एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव का कहना है कि इस समय सबसे ज्यादा केस वायरल बुखार आ रहे हैं। इसमें हल्की ठंड लगने के बाद तेज बुखार आ रहा है, पैरासीटामोल लेने से बुखार कम हो रहा है। तीन से चार दिन में बच्चे ठीक हो रहे हैं, इन्हें पानी का सेवन अधिक करें। तीन दिन बाद भी बुखार है तो डॉक्टर को दिखा लें। ऐसे केस में खून की जांच के साथ ही मलेरिया, डेंगू और टायफाइड की जांच कराई जा रही है।
बुखार के मामलों को न करें नजरअंदाज
तेज बुखार आने के बाद बेहोशी छाना
उल्टी और दस्त की समस्या के साथ बुखार
शरीर पर दाने निकलना
बच्चे का सुस्त होना