आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कारोबारी के घर लूट के लिए घुसे बदमाश की तीन गर्ल फ्रेंड, उनका खर्चा उठाने के लिए करने आए थे लूट, आईपीएस के मामा हैं कारोबारी। ( Agra News: Vishal have three girl friend caught during loot in Businessman house in Agra#Agra)
आगरा के सदर क्षेत्र के नेहरू एन्क्लेव में कारोबारी महेंद्र पाल वर्मा रहते हैं। वे गाजीपुर के एसपी आईपीएस ईरज राजा के मामा हैं। शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य बाहर थे, घर पर उनके बेटे रजत वर्मा की पत्नी पूनम वर्मा, नाती तीन साल का विहान और बेटी मुस्कान थी। उनके घर के बाहर सैलून सहित अन्य दुकानें भी हैं। रात 8.30 बजे बदमाश घर में घुस आया और लॉबी में बैठी पूनम को पकड़ लिया, मुंह पर टेप लगा दिया और खींचकर कमरे में ले गए, उन्होंने विहान को भी पकड़ लिया इसे देख पूनम बदमाशों से भिड़ गई, बदमाशों ने सिर में नकली पिस्टल से प्रहार कर दिया जिससे सिर में चोट आ गई।
मुस्कान ने बाहर आकर मचाया शोर, दो बदमाश दबोचे
बदमाश पूनम से तिजोरी खुलवाने के लिए कह रहे थे, रसोई में काम कर रही मुस्कान ने देख लिया वह भागते हुए बाहर निकल आई और शोर मचा दिया। पकड़े गए चोर में एक विशाल बालूगंज का रहने वाला है और अमन रकाबगंज का रहने वाला है।
विशाल की तीन गर्ल फ्रेंड, जा चुका है जेल
पूछताछ में सामने आया है कि विशाल पहले भी कई बार जेल जा चुका है उसकी तीन गर्ल फ्रेंड हैं उनका खर्चा उठाने के लिए चोरी करता है तो पकड़ा जाता है उसे कोई उधार नहीं देता है इसलिए वह अमन को साथ लेकर लूट करने के लिए पहुंचा था।