Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Voices of patriotism echoed at the statue of Bharat Mata in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Voices of patriotism echoed at the statue of Bharat Mata in Agra…#agranews

471

आगरालीक्स…आगरा में भारत माता की प्रतिमा पर गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने की भव्य आरती

भारत रक्षा मंच द्वारा रविवार को दीवानी चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा पर महा आरती की गई। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर के भारत माता की भव्य आरती की। इस अवसर पर वातावरण "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा। आरती के उपरांत राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माता की प्रतिमा हमारे राष्ट्रीय गौरव और अस्मिता की प्रतीक है। हमें केवल आरती ही नहीं करनी है, बल्कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कर्म और त्याग का संकल्प भी लेना है। आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोहिंग्या घुसपैठ है, जो हमारी सुरक्षा, संस्कृति और सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा है। भारत रक्षा मंच का लक्ष्य है कि भारत की धरती से इन्हें पूरी तरह निकाला जाए। यह केवल संगठन का नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा का आह्वान है।

उन्होंने कहा कि आगरा में होने जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्देश्य इसी संकल्प को सशक्त करना है। यह अधिवेशन केवल चर्चा का मंच नहीं होगा, बल्कि राष्ट्रहित में ठोस रणनीति और कार्ययोजना तय करेगा। 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत रक्षा मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत माता का सच्चा सिपाही है। हम सबका जीवन एक ही ध्येय को समर्पित है – ‘राष्ट्र सर्वोपरि’।
राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने बताया कि भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन 5, 6 और 7 सितम्बर 2025 को आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल में आयोजित होगा। 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अधिवेशन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर संत बाबा प्रीतम सिंह, ब्रज प्रांत अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीनिवास ठाकुर, महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राजीव जयराम राजू भैया, उमाकांत तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री रिंकू पाराशर, जिला अध्यक्ष रवि गोयल, महानगर संगठन मंत्री आरबी शर्मा, महानगर प्रवक्ता नीरज अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष राजू पंडित, संदीप परमार, विजय कुमार गर्ग, सुषमा अग्रवाल, सुजल जैन, एकता जैन, प्रमोद सिंह राणा, मुकेश नेचुरल, जितेंद्र सिंह सिटी, सुमित राज आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!