आगरालीक्स …बर्बादी,… आगरा में शाहजहां पार्क में वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेकर 18 करोड़ से काम कराए, बुलडोजर चलाकर इन्हें मिटटी में मिला दिया। जबकि मेट्रो प्रोजेक्ट कई साल पहले बन चुका था।
आगरा में ताजमहल और आगरा किला के बीच में शाहजहां पार्क है। शाहजहां पार्क को विकसित करने के लिए प्रो पुअर टूरिज्म के तहत 18 करोड़ का बजट खर्च किया गया। इससे शाहजहां पार्क में वॉवके के साथ शेड, लाइटिंग, बेंच सहित अन्य कार्य कराए गए, जिससे शाहजहां पार्क में स्थानीय लोगों के साथ पयर्टक भी घूम सकें।

मेट्रो के भूमिगत स्टेशन के लिए चलाया बुलडोजर
शाहजहां पार्क में पुरानी मंडी चौराहे के पास 6698 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया गया है, यहां भूमिगत रेलवे स्टेशन बनना है, इस स्टेशन का नाम ताजमहल होगा। इसके लिए काम शुरू हो गया है। इसके लिए शाहजहां पार्क में बुलडोजर चलाया जा रहा है। वॉकवे लाइटिंग को उखाड़ दिया है।
हरियाली तक नष्ट
बुलडोजर चलाने से शाहजहां पार्क के लाल पत्थर, लाइटिंग, पत्थर की बेंच से लेकर हरियाली तक नष्ट कर दी गई है। जो भी विकास कार्य कराए गए थे वे सभी नष्ट हो गए हैं।
18 करोड़ कर दिए बर्बाद
एक्टिविस्ट डॉ. शरद गुप्ता का कहना है कि पता था कि मेट्रो स्टेशन का काम होना है तो शाहजहां गार्डन में 18 करोड़ रुपये से क्यों कार्य कराए गए, यह पब्लिक के पैसे की बर्बादी है। यूपीएमआरसी के पीआरओ पंचानन मिश्रा का कहना है कि काम पूरा होने के बाद जो भी निर्माण तोड़े गए हैं उन्हें बनाया जाएगा।